देहरादून : दायित्वधारियों की फर्जी सूची वायरल, जांच में जुटी भाजपा

देहरादून : सोशल मीडिया पर मंगलवार को सरकार में भाजपा नेताओं को दायित्व मिलने और दायित्वधारियों की एक सूची तेजी से वायरल हुई। इस सूची में भाजपा के 51 नेताओं के नाम शामिल हैं जिनके आगे उन्हें दिए जाने वाले दायित्वों का भी जिक्र किया गया है। हालांकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस सूची को फर्जी बताया है।

सूची वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर चर्चा तेज हो गई कि यह सूची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी है। भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच भी यह सूची शेयर की गई। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल दायित्वधारियों की सूची फर्जी है। पार्टी की ओर से दायित्वधारियों की कोई सूची नहीं बनाई गई है।

विदित है कि भाजपा के नेता विधानसभा चुनाव के बाद से सरकार में दायित्व मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश संगठन की ओर से काफी पहले ही सरकार को दायित्वों के लिए वरिष्ठ नेताओं की सूची सौंपी जा चुकी है। भाजपा के केंद्रीय नेताओं के साथ ही मुख्यमंत्री भी पूर्व में कई बार जल्द दायित्व वितरण की बात कह चुके हैं। इसके बावजूद दायित्वों का वितरण अब तक नहीं हो पाया है।

More From Author

उत्तराखंडः यहां नहाते समय शारदा नदी में डूबा बच्चा, जल पुलिस ने निकाला शव

CM धामी ने चेपड़ों मे शौर्य महोत्सव का किया शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *