डेंगू : 2100 से ज्यादा लोग हो चुके हैं डेंगू का शिकार, इस ज़िले में डेंगू के मरीज सबसे ज्यादा।

देहरादून : प्रदेश में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे है। एडीज मच्छरों के लिए इस समय प्रदेश का मौसम काफी अनुकूल बना हुआ है। जिसके चलते डेंगू के मरीज भी बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार रविवार को देहरादून से 12 मामले सामने आए हैं। जबकि हरिद्वार से पांच और नैनीताल से 13 मरीज मिले हैं।

उत्तराखंड में दिन पर दिन डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। प्रदेश में रविवार को 30 नए मामले सामने आए हैं। बता दें सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज देहरादून जिले से सामने आ रहे हैं। प्रदेश में अब तक 2180 डेंगू के मामले सामने आए हैं। जिनमें से लगभग 81% यानी 1775 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 391 सक्रिय मामले हैं। बता दें स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार अभी तक डेंगू से 14 मरीजों की मौत हुई है। डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका देहरादून है। देहरादून में भी रायपुर क्षेत्र में सबसे अधिक मरीज पाए गए हैं।

More From Author

देहरादून : जल्द होगा इन स्कूलों के भविष्य का फैसला

बड़ी ख़बर : यहाँ मिला रोमन युग का 2 हजार साल पुराना कब्रिस्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *