Festival of Dhanteras : जानिए धनतेरस पर पूजा विधि और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Festival of Dhanteras : देशभर में आज धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व धन, आरोग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी और कुबेर देव की विशेष पूजा करते हैं। आज सुबह से ही बाजारों में धनतेरस की धूम देखने को मिल रही है। तो वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी है। इस साल का धनतेरस बेहद खास रहने वाला है, और ऐसा क्यों , तो यह जानने से

जानिए आज धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ मुहुर्त

धनतेरस  पर पहला शुभ मुहूर्त- सुबह 8 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 33 मिनट का था।  तो वहीं दूसरा मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 तक, और तीसरा मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 20 मिनट तक का है। धनतेरस का पर्व तो आप सभी लोग मनाते है, लेकिन क्या आप जानते है, कि धनतेरस पर कितने दिये जलाना शुभ माना जाता है। तो आइए आपको बताते है कि इस धनतेरस पर कितने दीपक जलाये। धनतेरस की रात 13 दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। तो इस दिन आप 13 दीपक बनाएं, और हर एक में घी और बाती के साथ एक कौड़ी भी रखें। फिर इन दीपकों को घर के मुख्य द्वार या आंगन में जलाएं। इससे घर में धन की बढ़ोतरी होती है और भगवान कुबेर की खास कृपा बनी रहती है।

सिमरन बिंजोला

More From Author

कौन हैं Maithili Thakur, जिन्होंने 25 साल की उम्र में राजनीति में ली एंट्री?

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में दिन में धूप, रात में ठंड बढ़ी; IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट