Haridwar News

Haridwar News: हरिद्वार में गंगा में कुत्ते को नहलाने पर हंगामा, महिला की हरकत से भड़के लोग

Haridwar News: धर्मनगरी हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक महिला अपने पालतू कुत्ते को गंगा नदी में नहलाने लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने परिवार के साथ घाट पर आई थी। कुछ देर बाद उसने अपने पालतू कुत्ते को पवित्र गंगा जल में नहलाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने जब इस पर आपत्ति जताई और महिला को रोकने की कोशिश की, तो वह शांत होने के बजाय लोगों से ही बहस करनी लगी।

महिला ने दी ‘सजा’ मिलने की धमकी

चश्मदीदों के मुताबिक, विरोध करने पर महिला काफी भड़क गई और लोगों पर चिल्लाने लगी। उसने बहस के दौरान यहां तक कह दिया कि ‘अगर मैंने सच्चे मन से भगवान की पूजा की है, तो विरोध करने वालों को सजा मिलेगी।’ काफी देर तक चले विवाद के बाद, परिजनों के समझाने पर महिला कुत्ते को लेकर वहां से चली गई।

तीर्थ पुरोहितों ने जताई कड़ी आपत्ति

इस घटना पर हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा- ‘गंगा साक्षात देवी हैं और सनातन धर्म में हर शुभ कार्य में गंगाजल का उपयोग होता है। आस्था के केंद्र पर इस तरह कुत्ते को नहलाना अज्ञानता की निशानी है। पशु प्रेम अपनी जगह है, लेकिन धर्म और मर्यादा का ज्ञान होना भी जरूरी है।’

सोशल मीडिया पर नाराजगी

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग गंगा की गरिमा बनाए रखने की मांग कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रशासन को ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनी रहे।

Read more:- Lucknow Airport पर यात्री के बैग से अवैध हथियार बरामद, सुरक्षा घेरे में बड़ी चूक की आशंका

More From Author

Bargi Dam Cruise Accident

Bargi Dam boat accident के बाद जागा प्रशासन, अब सेफ्टी ऑडिट के बाद ही पानी में उतरेंगे क्रूज

Emergency Alert

Emergency Alert: देशभर के स्मार्टफोन्स पर अचानक बजे सायरन, सरकार ने की टेस्टिंग