भारत ने पूरी दुनिया में सिखों की सुरक्षा पर आश्वस्त किया

अमेरिका के एक प्रतिष्ठित सिख नेता ने बताया कि भारत सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत दुनियाभर में समुदाय की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिका के सिख संगठन के जस्सी सिंह हाल ही में भारत का दौरा करके लौटे हैं। एक सिख प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की।

जस्सी सिंह ने बताया कि भारत के इन वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने बात की कि कैसे सिख समुदाय भारत की मदद कर सकता है और देश के विकास का हिस्सा बन सकता है। उन्होंने कहा, “हमें बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। विदेश मंत्री जयसंकर ने कहा कि भारत सरकार दुनिया भर के सिख समुदाय की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”

जस्सी सिंह ने आगे कहा, “बैठक में हमने पंजाब में विकास को लेकर चर्चा की। पंजाब को अलगाववादी आंदोलन के दौरान बहुत नुकसान का सामना करना पड़ा है।” उन्होंने अमेरिका और कनाडा के एक वर्ग का खंडन किया जिन्होंने आरोप लगाया कि भारत में उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। इस पर उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है। अन्य समुदाय की तरह सिखों का भी अपना मुद्दा है। भारत में अन्य नागरिकों की तरह सिखों को भी समान अधिकार प्राप्त है।”

अमेरिका के सिख समुदाय अमृतसर के विकास में मदद को तैयार

सिख नेता ने कहा कि सिख अमेरिकी समुदाय पंजाब और अमृतसर के विकास में मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने अमृतसर के युवाओं के लिए 100 छात्रवृत्तियों की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू के भाजपा में शामिल होने के फैसले का समर्थन किया है।

जस्सी सिंह ने कहा, “मैं उन्हें बधाई देना चाहूंगा। भाजपा में अनुभवी और एक वरिष्ठ राजनायिक का शामिल होना बहुत अच्छी बात है। यह भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि है।” उन्होंने आगे बताया कि भारत में उन्होंने अपने गृहनगर मध्य प्रदेश के इंदौर, पंजाब में अमृतसर और दिल्ली का भी दौरा किया। सिख नेता ने कहा, “मैंने भारत के युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना, गौरव और कुछ करने की उत्सुकता देखी। अब उन्हें मौके भी मिल रहे हैं।” उन्होंने बताया कि भारत में समय बिताना उनके लिए एक अद्भुद अनुभव था।

More From Author

Politics : बाइडन-ट्रंप ने कई राज्यों के प्राइमरी चुनाव में दर्ज की जीत, राष्ट्रपति चुनाव में कड़ी टक्कर का अनुमान

रुद्रप्रयाग : डाक्टर कैलाश पुष्पवान के होमस्टे में जर्मनी से डाक्टर एरिक बचा रहे हैं केदारघाटी की लोक-संस्कृति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *