Mohali Murder Case: पंजाब के मोहाली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक निजी कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी की उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पर भी हमला किया। जांच में सामने आया है कि युवक ब्रेकअप से पूरी तरह से टूट गया था और दोबारा रिलेशनशिप में आने की कोशिश कर रहा था.
क्या है पूरा मामला?
ये मामला फेज-11 इलाके का है, जहां सेक्टर-66 के पास एक निजी कंपनी में 30 साल की डिंपल काम करती थी. बता दें कि डिंपल पटियाला की रहने वाली थी. इसी ऑफिस में हरविंदर मान उर्फ हैरी नाम का शख्स काम करता था. इसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई, और दोस्ती प्रेम में बदल गई. हालाँकि उनका 6 महीने में ही ब्रेकअप हो गया था. जिसके बाद से हरविंदर लगातार डिंपल को मनाने यानी पैचअप की कोशिश कर रहा था, लेकिन डिंपल इस रिश्ते में दोबारा नहीं आना चाहती थी. इसी खुन्नस को निकालने के लिए युवक ने ऐसा कदम उठाया। इस वारदात का वीडियो भी सामने आया है-
पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार शाम 7 बजे की है। जब डिंपल कंपनी के कार्यालय में काम कर रही थी। इसी दौरान हरविंदर वहां पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते आरोपी ने अपने पास मौजूद चाकू से डिंपल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। आरोपी ने लड़की पर पीछे से गर्दन पर 25 से 30 बार चाकू से वार किए हैं। इससे कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
दोनों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी, जबकि आरोपी की हालत नाजुक बनी हुई है. दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच में आए तथ्यों के हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी.
Read more:- Malviya Nagar अग्निकांड में 21 लोगों की मौत, होटल मालिक गिरफ्तार

