NEET UG Re-Exam 2026

NEET UG Re-Exam 2026: 21 जून को होगी परीक्षा, जानें ड्रेस कोड और जरूरी नियम

NEET UG Re-Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 21 जून को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर NEET UG Re-Exam 2026 आयोजित करेगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी। वहीं, अतिरिक्त समय के पात्र PwD और PwBD उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शाम 6:20 बजे तक चलेगी।

NTA के अनुसार, सभी उम्मीदवारों को सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र में क्या ले जा सकते हैं उम्मीदवार?

बारिश के मौसम को देखते हुए उम्मीदवारों को कुछ विशेष छूट दी गई है। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ले जा सकते हैं। इसके अलावा, एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए उसे पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में रखने की अनुमति भी दी गई है। उम्मीदवारों को केवल परीक्षा से जुड़ी जरूरी वस्तुएं ही साथ लाने की सलाह दी गई है।

छात्रों के लिए ड्रेस कोड

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को हल्के और साधारण कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। वे आधी बाजू की शर्ट या टी-शर्ट के साथ साधारण पैंट या ट्राउजर पहन सकते हैं। कई चेन, बड़े बटन या धातु वाले कपड़ों से बचने की सलाह दी गई है।

छात्राओं के लिए ड्रेस कोड

छात्राएं आधी बाजू की कुर्ती या टी-शर्ट पहन सकती हैं। जरूरत होने पर फुल स्लीव कपड़े भी पहने जा सकते हैं, लेकिन ऐसे उम्मीदवारों को जांच प्रक्रिया के लिए समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

फुटवियर को लेकर क्या हैं नियम?

NTA ने उम्मीदवारों को चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहनकर आने की सलाह दी है। जूते, ऊंची हील वाले फुटवियर या ऐसे सामान जिनमें अधिक जांच की जरूरत हो, उनसे बचने की सलाह दी गई है।

धार्मिक पहनावे को मिलेगी अनुमति

पगड़ी, हिजाब, कलावा और अन्य धार्मिक प्रतीकों के साथ परीक्षा केंद्र में आने की अनुमति होगी। हालांकि ऐसे उम्मीदवारों को सामान्य अभ्यर्थियों से पहले रिपोर्ट करना होगा, ताकि सुरक्षा जांच समय पर पूरी की जा सके।

इन चीजों पर पूरी तरह प्रतिबंध

परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा भारी ज्वेलरी, धातु की वस्तुएं, बड़े बेल्ट-बकल और अन्य मेटल एक्सेसरीज भी प्रतिबंधित रहेंगी।

ज्वेलरी पहनने से बचें

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा वाले दिन अंगूठी, चेन, ब्रेसलेट, झुमके, नाक की लौंग, कड़ा, हेयर बैंड, स्मार्ट वॉच, सनग्लासेस और अन्य आभूषण पहनकर परीक्षा केंद्र न आएं।

NTA ने सभी उम्मीदवारों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Read more:- Telegram Ban: Telegram पर बैन बरकरार, दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका खारिज की

More From Author

Telegram Ban

Telegram Ban: Telegram पर बैन बरकरार, दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका खारिज की

cm yogi

राम मंदिर चंदा विवाद पर CM Yogi सख्त, बोले- ‘दूध का दूध और पानी का पानी होगा’