अलट बिहारी वाजपेयी की जंयती पर देशवासी कर रहे उनको नमन

पूर्व पीएम भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज पूरा देश उनको नमन कर रहा है। इस अवसर पर देश में अलग अलग राज्यों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सदैव अटल समाधि पर उनको पुष्पांजलि अर्पित की और उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सदैव अटल समाधि स्थल पर उनको श्रध्दांजलि दी।

यह भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की, चुनाव सुधार की बात

उसके बाद केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी उन्हें श्रध्दांजलि देते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की प्ररेणा हम सब क साथ है उन्होंने सबको साथ लेकर और सब के लिए काम किया और उसी मार्ग पर भारतीय जंनता पार्टी आगे बढ़ रही है। वर्ष 2014 से अटल जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रुप में मनाया जा रहा है।

आरती राणा

More From Author

उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका, हरक सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, विधायक काऊ ने भी छोड़ने का किया एलान

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में आज बारिश के आसार