pm modi

वैश्विक संकट पर PM Modi की अपील, पेट्रोल बचाएं, WFH अपनाएं

PM Modi WFH Model: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने वैश्विक चुनौतियों और बढ़ती तेल कीमतों के बीच देशवासियों से ऊर्जा बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए ईंधन की बचत बेहद जरूरी हो गई है। पीएम मोदी ने कंपनियों और संस्थानों से कोरोना काल में अपनाए गए ‘वर्क फ्रॉम होम’ मॉडल पर फिर से विचार करने का आग्रह किया। उनका कहना है कि यदि अधिक लोग घर से काम करेंगे, तो सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा और पेट्रोल-डीजल की खपत में कमी आएगी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

विदेशी मुद्रा भंडार और आर्थिक सुरक्षा पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि ईंधन की बचत अब केवल पर्यावरण का विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह सीधे देश की आर्थिक स्थिति से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि भारत अपनी जरूरत का अधिकांश तेल और गैस विदेशों से आयात करता है, जिसके लिए भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है। युद्ध और वैश्विक तनाव के कारण दुनिया भर में ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं। ऐसे में यदि पेट्रोल और डीजल का उपयोग सोच-समझकर किया जाए, तो देश की विदेशी मुद्रा बचाने और रुपये को स्थिर रखने में मदद मिलेगी।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने लोगों से एक साल तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि शादी या बड़े समारोहों में भी फिलहाल सोने के आभूषणों की खरीद टालना देशहित में होगा। उनके अनुसार, इस समय विदेशी मुद्रा बचाना ही सच्ची देशभक्ति है।

सफर और माल ढुलाई के विकल्पों में बदलाव

यातायात के साधनों पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन, खासकर मेट्रो, के अधिक इस्तेमाल की सलाह दी। उन्होंने कार-पूलिंग को बेहतर विकल्प बताया और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही, व्यापारिक संस्थानों से माल ढुलाई के लिए रेलवे फ्रेट सेवाओं का अधिक उपयोग करने का आग्रह किया, ताकि डीजल पर निर्भरता कम हो और परिवहन अधिक किफायती बने।

विदेशी यात्रा और स्वर्ण खरीदारी पर विशेष अपील

आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए पीएम मोदी ने नागरिकों से कुछ अहम संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने मध्यम वर्ग से कम-से-कम एक साल तक विदेश यात्रा और ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ जैसे आयोजनों को टालने की अपील की। उन्होंने सुझाव दिया कि लोग भारत के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता दें। इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रहित में एक साल तक गैर-जरूरी सोने के आभूषण न खरीदने का आह्वान किया, ताकि देश पर आर्थिक दबाव कम हो सके।

Read more:- School Rape Case: स्कूल के पहले ही दिन 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी केयरटेकर को मिली जमानत

More From Author

Delhi Summer Vacation

Delhi Summer Vacation: दिल्ली में कब से होंगी सरकारी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां?

Noida News

Noida News: खेलते समय मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, 5 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत