Sudha Chandran: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और नागिन फेम सुधा चंद्रन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह माता की चौकी में शामिल नजर आ रही हैं, जहां वह भक्ति में पूरी तरह डूबी हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुधा चंद्रन खुद पर काबू नहीं रख पा रही हैं और आसपास मौजूद लोग उन्हें संभालते हुए नजर आ रहे हैं।
माता भक्ति में लीन दिखीं सुधा चंद्रन
दरअसल, सुधा चंद्रन हाल ही में एक माता की चौकी में पहुंची थीं। इस दौरान उनके कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में वह भजन-कीर्तन पर झूमती और थिरकती नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद और लाल रंग की साड़ी पहन रखी है और माथे पर एक पट्टी बंधी है, जिस पर ‘जय माता दी’ लिखा हुआ है।
बेकाबू होती दिखीं एक्ट्रेस
वायरल हो रहे दूसरे वीडियो में सुधा चंद्रन की हालत कुछ अलग नजर आती है। इस क्लिप में वह काफी बेकाबू दिख रही हैं, जिस वजह से वहां मौजूद तीन लोगों को उन्हें पकड़कर संभालना पड़ता है। ऐसा लग रहा है कि वह अपने होश में नहीं हैं और उन्हें शांत कराने की कोशिश की जा रही है, ताकि उन्हें या किसी और को चोट न पहुंचे।
लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सुधा चंद्रन माता भक्ति में पूरी तरह डूबी हुई थीं। वहीं कुछ यूजर्स ने इस पर सवाल उठाए और इसे नाटक या एक्टिंग बताया। कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि इस तरह के निजी धार्मिक पलों को सोशल मीडिया पर नहीं डालना चाहिए। वहीं कुछ भक्तों ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि हर किसी की आस्था अलग होती है और ऐसे मामलों में मजाक करना गलत है।
सुधा चंद्रन का करियर
सुधा चंद्रन टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने ‘कहीं किसी रोज़’, ‘नागिन 6’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया है। उन्हें असली पहचान 1986 में आई फिल्म ‘नाचे मयूरी’ से मिली थी। उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर रवि डांग से शादी की है और उनकी कोई संतान नहीं है।
Read more:- शादी के 14 साल बाद अलग हुए Mahhi Vij and Jay Bhanushali

