10 दिसम्बर तक देहरादून में इन्टरनेट सेवाएं बाधित होने की सूचना पूर्णतः झूठी और भ्रामक

10 दिसम्बर तक देहरादून में इन्टरनेट सेवाएं बाधित होने की सूचना पूर्णतः झूठी और भ्रामक

दून पुलिस भ्रामक मैसेज प्रसारित करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कर रही कड़ी कार्रवाई

देहरादून। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान आगामी 10 दिसम्बर 2023 तक देहरादून में इन्टरनेट सेवाएं बाधित होने की सूचना पूर्णतः झूठी और भ्रामक है। दून पुलिस सोशल मीडिया पर ऐसे भा्रमक मैसेज प्रसारित करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई कर रही है।

सोशल मीडिया पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा एक भ्रामक मैसेज प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान आगामी 10 दिसम्बर 2023 तक देहरादून में इन्टरनेट सेवाएं बाधित होने की सूचना प्रसारित की जा रही है।

दून पुलिस का कहना है कि उक्त मैसेज पूर्णतः भ्रामक है तथा समिट के दौरान कोई भी टेलीकॉम कंपनी द्वारा अपनी सेवाएं बाधित नहीं की जा रही हैं। दून पुलिस उक्त भ्रामक सूचना को प्रसारित करने वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कडी कार्यवाही की जा रही है।

दून पुलिस ने आम-जनमानस से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही इस प्रकार की किसी भी भ्रामक सूचना को प्रचारित-प्रसारित करें।

More From Author

होंक लिटिल मास्टर्स ने देहरादून के 2200 बच्चों की प्रतिभा को मंच दिया – अभिनव थापर

CM धामी ने किया स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत दिलाराम बाजार में स्थापित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *