जी 20 देशों के सम्मेलन की दो बैठकें म हो सकती ठियोग के होटल ताज में

भारत में होने जा रहे जी 20 देशों के सम्मेलन की दो बैठकें ठियोग के होटल ताज में हो सकती हैं। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में बने जी 20 सचिवालय से हिमाचल प्रदेश सरकार को सूचना मिली है कि यहां पर अप्रैल के बाद दो बैठकें करवाई जा सकती हैं।

राजधानी शिमला से करीब 30 किलोमीटर दूर ठियोग में होटल ताज सुरक्षा और आबोहवा के नजरिये से उपयुक्त स्थान माना जा रहा है।

जी 20 समूह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी मंच है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

तो वही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के जी 20 प्रेसीडेंसी के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण कर चुके हैं। 1 दिसंबर से भारत जी 20 की अध्यक्षता करेगा। इस सम्मेलन के तहत हर राज्य में बैठकें होनी हैं।

More From Author

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नकली दवाइयां बनाने का काला कारोबार करीब चार महीने से चल रहा था

शिक्षा मंत्री व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच तीन दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता की शुभारंभ किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *