अंकिता को न्याय दिलाने के लिए संयुक्त महिला संगठन ने उठाई आवाज, अपनी जांच रिपोर्ट की पेश

 

United women’s organization raised voice to get justice for Ankita, presented its investigation report

रिपोर्टर रजत कुमार: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। हालांकि उसके हत्या के सभी आरोपी सलाखों के पीछे हैं लेकिन अंकिता के परिजन और प्रदेश की जनता इस मामले में जांच से नाखुश है.इसी के चलते आज संयुक्त महिला संगठन और महिला आंदोलनकारियों ने प्रेस क्लब में पीसी की और भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही एक जांच रिपोर्ट भी पेश की जिसे अंकिता और उसके दोस्त की चैट है.

संगठन सदस्य मलिका विर्दी ने कहा कि पर्यटन विभाग को ऐसे रिजॉर्टो का रजिस्ट्रेशन करने से पहले पूरी जांच करनी चाहिए और खामियां पाने पर ऐसे रिजॉर्टो का रजिस्ट्रेशन रद्द करना चाहिए. इसी के साथ उत्तराखंड की बेटियों को पूरी सुरक्षा देनी चाहिए जो गांव से शहरों में कमाने आती है. इसी के साथ महिलाओं ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड में हुए बड़े अपराधों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता रही है.

रिजॉर्ट में तैनात पुलिस पर भी संयुक्त महिला संगठन ने गंभीर आरोप लगाए हैं.इसी के चलते सरकार सीबीआई जांच से डर रही है लेकिन अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में महिलाओं ने सीबीआई जांच की मांग की है ताकि अंकिता को न्याय मिले।

More From Author

‘गौरा शक्ति’ आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, DGP अशोक कुमार ने की शिरकत

भारत के पहले गर्वनर जनरल सी राजगपालाचारी के पौत्र सी आर केसवन ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा