देहरादून में नशा बेचने के वालो पर चलेगा चाबुक, जिलाधिकारी सविन बंसल ने दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड में युवाओं और विद्यार्थियों को नशे की ओर अग्रसर होते देख कर देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज SSP अजय सिंह की मौजूदगी में जनपद स्तर पर नारकोटिक्स समिति की बैठक आयोजित की, जिसमें जिलाधिकारी सविन बंसल ने पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों को नशे के फैलाव को रोकने और बच्चों तथा छात्रों को इस समस्या से बचाने के लिए नियमित जागरूकता अभियानों का संचालन करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त रुख अपनाते हुए जिला आबकारी अधिकारी को आदेश दिए हैं कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को दुकानों और बार में शराब की बिक्री न की जाए, साथ ही उन्होंने ड्रग निरीक्षक को सभी मेडिकल स्टोर और शराब की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने पूरे जनपद में 18 वर्ष से कम आयु के लोगों को शराब की बिक्री न करने के संबंध में पोस्टर लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा है कि सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण करें और उनकी स्थिति को देख कर उनकी निगरानी भी करें।

 

देहरादून में नशा बेचने के वालो पर चलेगा चाबुक

 

 

 

 

जिलाधिकारी सविन बंसल ने संबंधित उपजिलाधिकारी , पुलिस क्षेत्राधिकारी और ड्रग्स इंस्पेक्टर को निर्देशित किया है कि वे मिलावटी खाद्य पदार्थ, नकली दवाओं और नशे के लिए प्रयुक्त दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। वहीं पुलिस अधिकारियों ने जिलाधिकारी को सूचित करते हुए बताया कि हिस्ट्रीसिटर का एनडीपीएस प्रोफाइल तैयार किया गया है और डॉक स्कायड के माध्यम से जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने देहरादून में नशा कारोबार पर गहरी चिंता जताई है, तो साथ में राजधानी में नशे का व्यापार करने वालों पर भी शिकंजा कसने के लिए आला अधिकारियों को निर्देशित किया है। ऋषिपर्णा सभागार देहरादून में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी सविन बंसल के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, वन विभाग और समाज कल्याण के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

 

More From Author

उत्तराखंड ने मारी छलांग, 14 स्वर्ण पदकों के साथ करी TOP 6 में एंट्री….जानिए TOP 10 की पूरी लिस्ट

रोबोट लेकर पंहुचा विजेताओं के मेडल, नेशनल गेम्स में हर जगह हो रही मौली रोबोट की चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *