बांग्लादेश दौरे के लिए इंडियन क्रिकेट ए टीम का एलान,देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन बने कप्तान

बांग्लादेश दौरे के लिए इंडियन क्रिकेट ए टीम का एलान कर दिया गया है। उत्तराखंड के लिए इससे जुड़ी बड़ी खुशखबरी है। देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन को ए टीम का कप्तान बनाया गया। अभिमन्यु ईश्वरन को कप्तान की  जिम्मेदारी मिलने की खबर मिलते ही पूरे राज्य में उत्साह की लहर है।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपडेटेड स्क्वाड का एलान किया।

बांग्लादेश ए के खिलाफ चार दिवसीय दो मैचों के लिए भारत की ए टीम का भी चयन किया है। अभिमन्यु ईश्वरन को टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि सरफराज खान को भी जगह दी गई है। अब अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी पर भी हर किसी की नजर रहेगी।

More From Author

 फीफा वर्ल्ड कप 2022 में स्पेन ने कोस्टा रिका को 7-0 से हराया

उत्तरकाशी देवदार के पेड़ के टूटने से मची भगदड़