Dhurandhar:

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 इस दिन जियो-हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

Dhurandhar 2 : रणवीर सिंह इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म को रिलीज हुए 75 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब भी यह बॉक्स ऑफिस पर अपना झंडा बुलंद किए हुए है। बता दें कि फिल्म अब तक दुनियाभर में कुल ₹1,800.58 करोड़ की कमाई कर चुकी है और इसकी कमाई का सिलसिला अब भी जारी है। सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म विदेश में 14 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है, और अब भारत में जियो सिनेमा-हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ भारत में 5 जून से जियो सिनेमा-हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। फिल्म का ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे किया जाएगा। हाल ही में प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘आंधी बनके जो आ रहा है उसे धुरंधर कहते हैं। देखिए धुरंधर: द रिवेंज, रॉ और अनदेखा। ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर 4 जून शाम 7 बजे, स्ट्रीमिंग शुरू 5 जून से।’

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कमाई वाली भारतीय फिल्म

‘धुरंधर 2’ अब तक भारत में ₹1,144 करोड़ का नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1,795 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर चुकी है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले फिल्म का एक पेड प्रीव्यू रखा गया था, जिसने ₹75 करोड़ की कमाई की थी। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह फिल्म ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’ को भी पीछे छोड़ चुकी है। गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया है। इसके साथ ही यह ₹3,000 करोड़ से अधिक कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है।

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, राकेश बेदी और ब्रजेंद्र काला ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इस फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने भी अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी थी। फिल्म में अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया गाना ‘लूट ले गया’ बेहद पसंद किया गया था। बलोच लोगों के बीच उनका अरेबिक स्टाइल डांस और एक्सप्रेशंस फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुए थे। इस गाने में फिलिप प्राची ने रैप किया है।

‘डॉन 3’ विवाद में घिरे रणवीर सिंह

एक तरफ जहां फिल्म की सफलता का जश्न है, वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। दरअसल, यह विवाद उनके फिल्म छोड़ने और फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ को हुए ₹45 करोड़ के नुकसान के कारण शुरू हुआ है। नुकसान के चलते फरहान ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) में शिकायत दर्ज कराई थी। फेडरेशन का कहना है कि उन्होंने रणवीर सिंह को तीन बार समन (इनवाइट) भेजा, लेकिन अपना पक्ष रखने के लिए पेश होना तो दूर, एक्टर ने उनके नोटिस का जवाब तक नहीं दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब तक इस मामले पर कोई आखिरी फैसला नहीं लिया जाता, तब तक इंडस्ट्री के वर्कर्स रणवीर के साथ काम नहीं करेंगे। इसके अलावा रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि रणवीर सिंह ने फरहान की बहन और डायरेक्टर जोया अख्तर के सामने भविष्य में किसी अन्य फिल्म में काम करने का ऑफर रखा है। चर्चा यह भी है कि इस मामले को सुलझाने के लिए सुपरस्टार सलमान खान का नाम भी सामने आया है, जो दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर सकते हैं।

Read more:- Dhurandhar 2 का गाना ‘आरी आरी’ रिलीज, फैंस बोले-’19 मार्च का इंतजार है।

More From Author

ITO Delhi Fire

ITO Delhi Fire : दिल्ली में फिर AC बना आग की वजह! ITO के पास शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय में लगी भीषण आग