CBS Service Suspended

CBS Service Suspended: आधी रात को PM के फोन पर बजा सायरन! सरकार ने अचानक रोकी ‘इमरजेंसी अलर्ट सर्विस’

CBS Service Suspended: देश भर के मोबाइल यूजर्स के स्मार्टफोन पर अचानक तेज सायरन बजाकर अलर्ट करने वाली ‘सेल ब्रॉडकास्ट सर्विस’ को सरकार ने अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी कर बताया कि यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है, जो अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। मई 2026 में आधिकारिक तौर पर शुरू हुई इस सेवा को 12 जून 2026 के बाद रोक दिया गया है।

क्यों लिया गया यह अचानक फैसला?

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आपातकालीन सेवा को रोकने के पीछे एक बड़ी तकनीकी चूक सामने आई है। दरअसल, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की आपदा प्रबंधन इकाइयों द्वारा आधी रात को एक टेस्ट अलर्ट जारी किया गया था। यह अलर्ट सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोन तक जा पहुंचा। चूंकि यह सिस्टम फोन साइलेंट या स्विच ऑफ होने पर भी बेहद तेज आवाज में सायरन बजाता है, इसलिए इस गड़बड़ी के बाद एनडीएमए ने तुरंत एक्शन लेते हुए सेवा पर रोक लगा दी।

आम SMS से कितनी अलग है यह तकनीक?

बाढ़, भूकंप या चक्रवात जैसी आपदाओं के समय यह सिस्टम बेहद कारगर है। यह पारंपरिक SMS से इन मामलों में बिल्कुल अलग है:

  • इस सिस्टम को मैसेज भेजने के लिए किसी मोबाइल नंबर या इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं होती।
  • आम SMS भारी नेटवर्क ट्रैफिक के दौरान लेट हो जाते हैं, लेकिन सेल ब्रॉडकास्ट सीधे मोबाइल टावर के रेडियो सेल का इस्तेमाल करता है। इससे एक दायरे में मौजूद करोड़ों यूजर्स को एक साथ तुरंत मैसेज मिल जाता है।
  • इसका कोडिंग आर्किटेक्चर ऐसा है कि फोन साइलेंट होने पर भी यह पूरी क्षमता के साथ बजता है, ताकि इमरजेंसी में सो रहे लोग भी अलर्ट हो सकें। कुछ डिवाइस में यह मैसेज बोलकर भी सुनाया जाता है।

सी-डॉट और गृह मंत्रालय ने किया है तैयार

इस एडवांस मोबाइल-आधारित आपदा चेतावनी सिस्टम को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) ने दूरसंचार विभाग (DoT) और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर विकसित किया है। हाल ही में उत्तर भारत में आई तेज आंधी, तूफान और ओलावृष्टि के दौरान इसके जरिए लाखों लोगों को समय पर सतर्क भी किया गया था।

हालांकि सरकार ने निलंबन का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि संबंधित एजेंसियां अब इसके पूरे प्रोसेस और तकनीकी कमियों को रिव्यु कर रही हैं। इन तकनीकी मुद्दों को ठीक करने के बाद इस लाइफ-सेविंग सर्विस को देश भर में दोबारा शुरू किया जा सकता है।

Read more:- NEET UG Re-Exam 2026: कल तक जारी हो सकते हैं नीट यूजी री-टेस्ट के एडमिट कार्ड

More From Author

Gurugram News

Gurugram News:पेट्रोल पंप पर बाइक सवार युवक पर नशे में धुत युवकों का हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Sushant Singh Rajput

Sushant Singh Rajput को याद कर भावुक हुईं बहन श्वेता, बोलीं- ‘भाई आज भी लाखों दिलों में जिंदा हैं’