देहरादून : आतंकवाद के खात्मे को दर्शाती है ‘आर्टिकल 370 मूवी’ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

  • देहरादन : रविवार को राजपुर रोड देहरादन के एक मॉल में जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म आर्टिकल 370 देखी। फिल्म देखने के बाद सीएम ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने तथा भ्रष्टाचार को मिटाने से संबंधित विषय पर आधारित फिल्म वहां की तात्कालिक परिस्थिति को समाज के सामने लाने का सार्थक प्रयास है।
  • सीएम धामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद जम्मू कश्मीर देश की मुख्य धारा से जुड़ा है। वहां विकास के नये आयाम राज्य में स्थापित हो रहे हैं। सीएम ने फिल्म निर्दशक के साथ अन्य कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा के साथ यामी गौतम के शानदार अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी।
  • सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, विधायक मुन्ना सिंह चैहान, अनिल नौटियाल, सुरेश गड़िया, सविता कपूर आदि ने भी फिल्म देखी।

More From Author

ज्ञानवापी में जारी रहेगी पूजा, HC ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की याचिका

बॉलीबुड : अभिनेत्री सारा खान ने हरिद्वार में नेल एक्सटेंशन करवाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *