देहरादून : महिला नेत्री के मुंडन पर राजनीति, BJP ने उठाए सवाल

देहरादून : उत्तराखंड की राजनीति में महिला कांग्रेस के एक प्रदर्शन ने विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल गुरुवार को बहुचर्चित अंकित हत्याकांड में न्याय की गुहार लगाती महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और महिला कांग्रेस महामंत्री ने अपना मुंडन कराया।

महिला कांग्रेस के मुंडन कराकर विरोध प्रदर्शन करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किस सनातन धर्म का अपमान बताया। महेंद्र भट्ट ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करने के कई और तरीका भी हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस के कई नेताओं के उकसाने पर महिलाओं ने प्रदर्शन के दौरान सर मुंडवाए।

उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू धर्म में महिलाओं के मुंडन को अपमान समझा जाता है, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को मुंडन के लिए उकसाकर महिलाओं और सनातन संस्कृति दोनों का अपमान किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के इस बयान पर कांग्रेस ने भी जोरदार पलटवार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बारे में जानकारी कर लेनी चाहिए। हरीश रावत ने कहा कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज ने साल 2010 में मुंडन करने की धमकी दी थी जबकि उमा भारती अपना मुंडन करा चुकी है।

उन्होंने कहा कि जो लड़ाई अंकित भंडारी को न्याय दिलाने के लिए लड़ी जा रही है और मुंडन कराना भी विरोध का एक हिस्सा है। वही उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकित भंडारी हत्याकांड में शामिल लोगों की सरकार कमजोर पैरवी कर रही है इसलिए उत्तराखंड महिला कांग्रेस की महिलाओं ने मुंडन कराकर राज्य सरकार को श्रद्धांजलि दी है।

More From Author

पार्वती दास ने ली नवनिर्वाचित विधायक पद की शपथ, सीएम ने किया शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग

बड़ी ख़बर : कोटि कॉलोनी क्षेत्र खाण्डखाल के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *