Delhi Weather

Delhi Weather: सर्द हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें, दिल्ली में पारा 6°C के पास

Delhi Weather: दिसंबर का महीना शुरू होते ही देशभर में मौसम बदलता दिखाई दे रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 12 दिसंबर तक शीत लहर की चेतावनी भी जारी की है। साथ ही आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट देखी जाएगी, जिससे ठण्ड और बढ़ सकती है.

तापमान में गिरावट का अनुमान

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 2 दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में लगभग 2°C की गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके बाद दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले तीन दिनों में तापमान 2-4°C बढ़ सकता है। मध्य भारत में तापमान अगले चार दिनों तक स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद 2-3°C की बढ़ोतरी की संभावना है।

9 से 12 दिसंबर तक शीत लहर का असर

IMD ने बताया कि 9 से 12 दिसंबर तक मध्य, पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में शीत लहर का प्रभाव रहेगा। वही पश्चिम भारत से सटे उत्तर-पश्चिमी राज्यों में 10 से 12 दिसंबर तक शीत लहर चलेगी। पूर्वोत्तर के राज्यों- असम, मणिपुर के साथ उत्तर प्रदेश और ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।

शीत लहर के संभावित प्रभाव

मौसम विभाग ने लोगों को सावधान करते हुए बताया कि शीत लहर के कारण स्वास्थ्य और दैनिक जीवन पर कई तरह का प्रभाव पड़ सकता है:

  • लंबे समय तक ठंड में रहने से फ्लू, नाक बहना, नाक बंद होना या नाक से खून आना जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
  • कंपकंपी शरीर में तापमान गिरने का पहला संकेत है, इसे नजरअंदाज न करें।
  • अत्यधिक ठंड के संपर्क में आने से शीतदंश हो सकता है, जिसमें त्वचा सुन्न और काली पड़ सकती है।
  • कृषि, फसल, पशुधन, जल आपूर्ति, परिवहन और बिजली जैसे क्षेत्रों पर भी असर देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में ठंड और कोहरा बढ़ा

राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने लगी है और सुबह से शाम तक ठिठुरन महसूस की जा रही है।

IMD के अनुसार:

  • 11 और 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6°C तक पहुंचने का अनुमान है।
  • 9 से 14 दिसंबर के बीच सुबह के समय कोहरा और धुंध छाई रहेगी।
  • दिन के समय हल्की ठंडी हवाएं और कुछ जगह हल्के बादल दिखाई देंगे।
  • 13 दिसंबर को पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होगा, जिसका सीमित प्रभाव दिल्ली पर भी पड़ेगा।

दिल्ली-NCR का मौसम

  • IMD के मुताबिक दिल्ली में 9 से 14 दिसंबर तक मौसम साफ से लेकर हल्के बादलों वाला रहेगा।
  • 9 दिसंबर को हवाएं सबसे तेज़ चलेंगी।
  • 10 और 11 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा और हल्का कोहरा दिखेगा।
  • 12 से 14 दिसंबर के बीच हल्के बादल लौट आएंगे।
  • पहाड़ों में जारी बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड और तेजी से बढ़ती दिख रही है।

दिल्ली में प्रदूषण गंभीर स्तर पर

  • दिल्ली में ठंड और कोहरे के साथ प्रदूषण भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
  • कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 280 से ऊपर है।
  • उत्तर दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में AQI 300 के पार दर्ज किया गया है।
  • कोहरा और प्रदूषण मिलकर दृश्यता को और घटा सकते हैं, जिससे यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Read more:- Delhi-NCR Weather: दिल्ली में AQI 400 के पार, पूरे NCR की हालत खराब

Also Follow HNN24x7 on Youtube

More From Author

Vande Bharat Express

Vande Bharat Express ट्रेन तैयार, पटना से दिल्ली का सफर अब सिर्फ 11 घंटे में

Hardik Pandya

Hardik Pandya ने पैपराजी पर जताई नाराजगी, कहा- महिलाओं का सम्मान जरूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *