डोईवाला : नदी में शराब पीने व हुड़दंग करने वाले 31 व्यक्तियों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

डोईवाला : नदी में शराब पीने व हुड़दंग करने वाले 31 व्यक्तियों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

डोईवाला / देहरादून : ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत डोईवाला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, नदी में शराब पीने व हुड़दंग करने वाले, 31 व्यक्तियों का किया चालान, वसूला 7750/ रूपये का जुर्माना व विश्व तंबाकू निषेध दिवस” के अवसर पर पुलिस ने अभियान चलाकर की कार्यवाही

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत धार्मिक स्थलो व पर्यटक स्थलो पर शराब पीने वालो, हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

उक्त आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी डोईवाला महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा स्वयं के नेतृत्व में टीम गठित कर पर्यटक स्थल गुलरघाटी नदी में ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु टीम गठित की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा पर्यटक स्थल मे सार्वजनिक स्थानों, रेस्टोरेंट, होटल ढाबा, सड़क किनारे व नदी मे अभियान चलाकर कर प्रभावी चेकिंग की गई। चेकिंग दौरान गूलर घाटी नदी मे शराब पीने वाले व शराब पीकर हुड़दंग व्यक्तियों पर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये 31 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट मे चालान कर उनसे 7750 रूपये जुर्माना वसूला गया। तथा *सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले 15 व्यक्तियों के विरुद्ध कोटपा अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया*। सभी व्यक्तियों द्वारा अपनी गलती मानी गई। तथा माफी मांगी गई। सभी को हिदायत दी गई की दोबारा ऐसा न करे। स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की गई। अभियान लगातार जारी है।

पुलिस टीम

1-उपनिरीक्षक किशन देवरानी चोकी प्रभारी हर्रावाला थाना डोईवाला देहरादून।
2-उ0नि0 सुमित चोधरी
4- हेड कांस्टेबल दीपक नेगी
5- कांस्टेबल विकास रावत
6-महिला कांस्टेबल बबीता रावत
7- हेड कासटेबल प्रवीण संधू ।

More From Author

नई दिल्ली : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ममता बनर्जी के बयान पर बोले : “ये समय राजनीति करने का नहीं है”

Uttarakhand : उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के तबादले पर बड़ा अपडेट, अब लिया गया बड़ा फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *