प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, हार के डर से बौखला गई है BJP – कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर पार्टी बीजेपी पर जमकर बरसी है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ‘BJP को आगामी मध्य प्रदेश चुनाव में अपनी हार साफ नजर आ रही है। सामने दिख रही हार से पार्टी पूरी तरह घबरा और बौखला गई है। इस बौखलाहट का ही नतीजा देखिए कि जब प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश में चल रहे 50% कमीशन के गोरखधंधे के खिलाफ आवाज उठाई, तो अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए BJP सरकार ने उनके खिलाफ 41 जिलों में FIR दर्ज करवा दी।’

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्विटर पर दावा किया था कि मध्य प्रदेश के ठेकेदारों के एक संघ ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उन्हें 50 प्रतिशत कमीशन देने के बाद ही भुगतान मिलता है।

उन्होंने आरोप लगाया था, ‘‘कर्नाटक की भ्रष्ट भाजपा सरकार 40 प्रतिशत कमीशन वसूलती थी। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया अब मध्य प्रदेश की जनता 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को सत्ता से हटाएगी।’

More From Author

भारत-चीन कमांडर स्तर की वार्ता सुबह साढ़े 9 बजे शुरू

चंद्रयान-3 : चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान

LIVE देखने के लिए टैप करें