उत्तराखंड में यहां इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका ने जनपद में दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन शराब की सभी प्रकार की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के सख्ती से अनुपालन के लिए सभी एसडीएम और जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन देशी, विदेशी मदिरा, बीयर की फुटकर दुकानों के अनुज्ञापियों को बंद रखने के लिए आदेशित किया गया है। उन्होंने जनपद के सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में आदेश का पालन करवाने को कहा है।

वहीं जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि आदेश का अनुपालन जनपद में कड़ाई से करना सुनिश्चित करें। साथ ही आबकारी निरीक्षक को शराब की दुकानां को इस दिन सील करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

More From Author

यहां आमने-सामने टकराई कार, मारपीट के बाद दूसरे की कार लेकर युवक फरार, पुलिस कर रही तलाश

बड़ी ख़बर : उत्तराखण्डी लोकगीतों में झूमा लंदन, सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

LIVE देखने के लिए टैप करें