उत्तराखंड में अगले 4 दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

उत्तराखंड में अगले 4 दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

देहरादून : उत्तराखंड में अगले 4 दिनों के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर दिया है अगले 4 दिन लगातार बारिश रहने की उम्मीद जताई गई है मौसम विभाग के मुताबिक कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने कहीं तेज बौछारें वह कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक देहरादून, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी आकाशी बिजली चमकने के साथ ही तेज बौछारें पड़ सकती हैं।

27 जुलाई तक इसी प्रकार के मौसम रहने का अनुमान जताया गया है। लिहाजा सभी जिला प्रशासन वह आपदा प्रबंधन तंत्र को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

More From Author

Big News : पौड़ी परिसर की मांगों को लेकर अभाविप कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर पहुँचकर प्रति कुलपति को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी : दो डाक सेवकों के हाई स्कूल के प्रमाण पत्र मिले फर्जी, नौकरी से बर्खास्त

LIVE देखने के लिए टैप करें