बड़ी खबर: उत्तराखंड के इन इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट, बर्फबारी की संभावनाएं

बड़ी खबर: उत्तराखंड के इन इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट, बर्फबारी की संभावनाएं

देहरादून : भारत मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिसके चलते अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज और कल यानी 15 और 16 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 17 और 18 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन से साथ हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। इन दो दिन बारिश वाले जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान: 15 और 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20 व 21 डिग्री रहेगा। 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 21, 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रह सकता है।

More From Author

“आप” ने किया संविधान निर्माता को याद, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण

बड़ी खबर: उत्तराखंड में अब प्रत्येक महीने में बिजली बिल पर..